Hindi News / news / अभी-अभी : बेगूसराय में मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों ने बाप-बेटी को मारी...

अभी-अभी : बेगूसराय में मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों ने बाप-बेटी को मारी गोली

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 05, 2019, 3:06:50 PM

अभी-अभी : बेगूसराय में मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों ने बाप-बेटी को मारी गोली

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. बेगुसराई में क्राइम इन दिनों अनकंट्रोल है. जिला पुलिस अपराध पर नकेल कसने में विफल है. ताजा मामला जिले के शाहपुर कमाल थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने घर में घुसकर बाप और बेटी को गोली मार दी है. पिता की मौके पर ही मौत हो जबकि बेटी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के शाहपुर कमाल थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव की है. जहां एक घर में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने बाप बेटी को गोली मार दी है. इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि जख्मी बेटी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पवन राय अपने घर में बैठे थे. तभी अचानक घर में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. लड़की की इलाज कराई जा रही है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट