Hindi News / news / बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, बस मालिक का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, बस मालिक का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 30, 2019, 7:27:31 PM

बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, बस मालिक का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. जिससे उसकी मौत हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां सुभाष चौक के पास अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी. मिली जानकारी के मुताबिक हरर्ख के रहने वाले रणवीर कुमार सिंह के रूप में की गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. बताया जा रहा है कि रणवीर कुमार बस स्टैंड से अपना बस देखकर घर जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट