Hindi News / news / 20 सितंबर को आएगा बीएड इंट्रेंस का रिजल्ट, इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 23...

20 सितंबर को आएगा बीएड इंट्रेंस का रिजल्ट, इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 23 से होगी कॉउंसिलिंग

1st Bihar Published by: 8 Updated Sep 16, 2019, 8:12:51 AM

20 सितंबर को आएगा बीएड इंट्रेंस का रिजल्ट, इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 23 से होगी कॉउंसिलिंग

- फ़ोटो

PATNA : 4 साल वाले इंटीग्रेटेड B.Ed का एंट्रेंस एग्जाम रविवार को करा लिया गया। इसमें कुल 18987 परीक्षार्थी शामिल हुए। पटना और मुजफ्फरपुर के 24 मतदान केंद्रों पर एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया गया था। इस एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आगामी 20 सितंबर को आएगा। 23 सितंबर को काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी और 27 सितंबर तक एडमिशन लिया जाएगा। इस कोर्स के लिए हर हाल में 30 सितंबर को क्लास से शुरू हो जाएगा। 4 साल वाले इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स में कुल 400 सीटों पर एडमिशन लिया जाना है। जिनमें मुजफ्फरपुर के दो कॉलेज और सीतामढ़ी और वैशाली के एक-एक कॉलेज सीटें उपलब्ध हैं।