ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

BCCI ने विराट कोहली की कप्तानी छीनी तो भड़क गये पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, कहा.. गलत हुआ है

DESK : विराट कोहली से वनडे कप्तानी ले ली गई है. उनकी जगह रोहित को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया गया है. कोहली की कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद से कोहली के प्रशंसकों में उदासी

BCCI ने विराट कोहली की कप्तानी छीनी तो भड़क गये पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, कहा.. गलत हुआ है
First Bihar
3 मिनट

DESK : विराट कोहली से वनडे कप्तानी ले ली गई है. उनकी जगह रोहित को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया गया है. कोहली की कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद से कोहली के प्रशंसकों में उदासी है. विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने को लेकर काफी विवाद हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग बीसीसीआई के इस फैसले को शर्मनाक बता रहे हैं. तो पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस पर प्रक्रिया दी है.


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी विराट कोहली को इस तरह कप्तानी से हटाने पर प्रतिक्रिया दी है. दानिश कनेरिया का कहना है कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को पूरी इज्जत नहीं दी. दानिश ने कहा कि वर्ल्डकप अच्छा नहीं हुआ तो विराट कोहली के साथ सख्त फैसला लिया गया. 


पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बोले कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने काफी मैच जीते हैं. रोहित शर्मा अब वनडे के कैप्टन बन गए, कुछ वक्त के बाद देखेंगे कि रोहित शर्मा टेस्ट के भी कप्तान बन जाएंगे. 


दानिश कनेरिया बोले कि आपने अपने कप्तान को ही बताया नहीं, विराट कोहली का रिकॉर्ड देखें तो शानदार है. बतौर कप्तान, बतौर बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे ऊपर है. विराट कोहली को इज्जत मिलनी चाहिए थी, भले ही उन्होंने आईसीसी का कोई इवेंट नहीं जीता लेकिन वो सुपरस्टार हैं. 


बता दें कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन विराट कोहली ने कप्तानी नहीं छोड़ी थी. ऐसे में बीसीसीआई ने खुद ही उन्हें हटा दिया और रोहित शर्मा के हाथ में कमान दे दी गई बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जब टेस्ट टीम का ऐलान किया, तब वनडे कप्तान बदलने की भी बात कह दी. सिर्फ एक प्रेस रिलीज़ से जिस तरह विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कमान दे दी गई, उससे हर कोई खफा दिखा. 


टैग्स