ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बैंक से घर लौट रहीं शिक्षिका से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

GOPALGANJ: गोपालगंज में अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक महिला टीचर को अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने महिला शिक्षिका से 5 ला

बैंक से घर लौट रहीं शिक्षिका से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक महिला टीचर को अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने महिला शिक्षिका से 5 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। 


घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह स्टेट बैंक से कैश निकालने के लिए अपने बेटे के साथ घर से निकली थी। बैंक पहुंचने के बाद उसने 5 लाख रुपये की निकासी की। कैश लेने के बाद वो अपने बेटे के साथ घर लौट रही थी। 


तभी घर लौटने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। लूट की यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक की है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 74 वर्षीय पीड़िता गायत्री देवी कुचायकोट के रघुपट्टी की रहने वाली है। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।