ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बांग्लादेश को प्याज बंद किए जाने से परेशान हुई पीएम शेख हसीना, कहा- निर्यात रोकने से पहले बता तो दिया होता

DESK: भारत की तरफ से बांग्लादेश को प्याज के निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद वहां की जनता परेशान हो गई है. भारत के चार दिनी दौरे पर दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अपन

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

DESK: भारत की तरफ से बांग्लादेश को प्याज के निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद वहां की जनता परेशान हो गई है. भारत के चार दिनी दौरे पर दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि भारत ने प्याज का निर्यात क्यों बंद कर दिया है. शेख हसीना ने कहा कि भारत के प्याज निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद उनके देश में प्याज को लेकर काफी दिक्कत हो गई है.

शेख हसीना द्विपक्षीय दौरे पर भारत पहुंची हैं जहां उन्होंने उद्योग जगत के लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि प्याज के निर्यात को बंद करने से पहले उनके देश को इस बात की जानाकारी दी जानी चाहिए थी. शेख हसीना ने कहा कि प्याज की कमी के चलते उन्होंने अपने कुक से उनके खाने में प्याज नहीं देने का निर्देश दिया है.

बता दें कि देश में प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है. निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद भारत के पड़ोसी देशों में प्याज की गंभीर किल्लत हो गई है जिसके चलते वहां के लोगों के साथ-साथ सरकार भी परेशान है.