ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दुर्गा पूजा पर छिड़े दंगे, मंदिरों में तोड़फोड़ और अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत

DESK : एक तरफ जहां सभी लोग खुशी से दुर्गा पूजा मना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर में गोलीबारी, तोड़फोड़ और हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. इस घटना में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

दुर्गा पूजा पर छिड़े दंगे, मंदिरों में तोड़फोड़ और अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक तरफ जहां सभी लोग खुशी से दुर्गा पूजा मना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर में गोलीबारी, तोड़फोड़ और हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. इस घटना में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. फिलहाल स्थिति को कंट्रोल करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. मौके पर तनाव का माहौल है. 


घटना बांग्लादेश की है. यहां चांदपुर जिले में दुर्गापूजा के दौरान हिंदू मंदिरों में इस कदर तोड़फोड़ की गई कि दंगे भड़क गए. पुलिस का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान चांदपुर जिले में भीड़ ने हिंदू मंदिर पर हमला किया. इस दौरान हुई झड़प में गोली मारकर 3 लोगों की हत्या कर दी गई. देश के अलग-अलग हिस्सों से मंदिरों पर इसी तरह के हमलों की खबरें आ रही हैं. 


एक बांग्लादेशी न्यूज पोर्टल के मुताबिक, ढाका से करीम 100 किलोमीटर की दूरी पर कमिला नाम की जगह पर ईशनिंदा के आरोपों के बाद मंदिर में तोड़फोड़ की गई. खबर के मुताबिक, हिंसक झड़पें बढ़ती देख पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. चांदपुर के हाजीगंज, चत्तोरग्राम के बांसखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ में भी मंदिरों के अंदर तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज की गईं.  


स्थिति हाथ से बाहर जाते देख बांग्लादेश सरकार ने देश की पुलिस रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की एंटी टेररिजम यूनिट और अर्द्धसैनिक बल यानी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को तैनात किया है.