Hindi News / news / बंद सूटकेस में मिला बच्ची का शव, इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी...

बंद सूटकेस में मिला बच्ची का शव, इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 24, 2024, 2:10:39 PM

बंद सूटकेस में मिला बच्ची का शव, इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों ने तांडव पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ता हुआ नजर रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसको लेकर नेता विपक्ष भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। तेजस्वी हर दिन डाटा जारी कर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बंद सूटकेस में मिला बच्ची का शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों की नज़र एक बंद सूटकेस में रखें गए डेड बॉडी पर पड़ा। उसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। इसके बाद आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए हैं। उसके बाद इस घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


वहीं, स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की सुचना मिठनपुरा थाना को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित निराला निकेतन के समीप की है जहा एक बंद सूटकेस में एक बच्ची का डेड बॉडी लोगों ने देखा। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया जिसके बाद लोगों ने पूरे मामले की सूचना मिठनपुरा थाना की पुलिस को दिया।सूचना पर पहुंची मिठनपुरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। फ़िलहाल बच्ची का शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।