Hindi News / news / कश्मीर में इंटरनेट रोके जाने को सुशील मोदी ने बताया सही, कहा- पहले...

कश्मीर में इंटरनेट रोके जाने को सुशील मोदी ने बताया सही, कहा- पहले भी कई बार लगा है बैन

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 16, 2019, 7:09:22 PM

कश्मीर में इंटरनेट रोके जाने को सुशील मोदी ने बताया सही, कहा- पहले भी कई बार लगा है बैन

- फ़ोटो

PATNA: सुशील मोदी ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद विशेष हालातों में कश्मीर से मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद की गई है. सुशील मोदी ने कहा कि कश्मीर के अलावा दूसरे राज्यों में जब कभी भी सांप्रदायिक तनाव के मामले के होते हैं तो अफवाहों को रोकने के लिए अस्थायी तौर पर मोबाइल और इंटरनेट सेवा को बाधित किया जाता है. कांग्रेस पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि साल 2012 से लेकर साल 2016 के बीच कुल 31 बार इंटरनेट की सेवा बंद की गई थी. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भी पूरे देश में अखबारों पर सेंसरशिप लगा दिया गया था. सुशील मोदी ने कहा कि कश्मीर में कुछ नेताओं की नजरबंदी के खिलाफ हाय तौबा मचाने वालों को यह मालूम होना चाहिए कि कश्मीर के सबसे बड़े नेता शेख अब्दुल्ला को 13 सालों तक जेल में रखा गया था. उन्होंने कहा कि 1975 में पूरे देश में इमरजेंसी लगा कर अखबारों पर सेंसरशीप लगा दिया गया था. लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था.