Hindi News / news / पटना : घूसखोर थानेदार के कई ठिकानों पर छापेमारी, अवैध बालू खनन मामले...

पटना : घूसखोर थानेदार के कई ठिकानों पर छापेमारी, अवैध बालू खनन मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई

1st Bihar Published by: Updated Mar 30, 2022, 10:00:35 AM

पटना : घूसखोर थानेदार के कई ठिकानों पर छापेमारी, अवैध बालू खनन मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई

- फ़ोटो

PATNA : भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की तरफ से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अवैध कमाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में एक घूसखोर थानेदार पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है. बालू के अवैध खनन मामले में पटना जिले के रानी तालाब के तत्कालीन थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह के पटना और भोजपुर के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम बुधवार को छापेमारी कर रही है.


 पटना के गोला रोड स्थित सैनिक कालोनी और भोजपुर के कोइलवर स्थित कुल्हड़िया गांव स्थित पुलिस अधिकारी के आवास की तलाशी ली जा रही है. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया. प्राथमिक जांच में वैध स्रोत से 61 प्रतिशत अधिक आय पाई गई.