ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बालू घाट के मुंशी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, अपराधियों ने पोकलेन के ड्राइवर को पीटा, एक अपराधी गिरफ्तार

JAMUI: जमुई में अपराधी बेलगाम हो गये है। इस बार अपराधियों ने बालू घाट के मुंशी को निशाना बनाया है। अपराधियों ने मुंशी से 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर पोक

बालू घाट के मुंशी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, अपराधियों ने पोकलेन के ड्राइवर को पीटा, एक अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में अपराधी बेलगाम हो गये है। इस बार अपराधियों ने बालू घाट के मुंशी को निशाना बनाया है। अपराधियों ने मुंशी से 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर पोकलेन के ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। घटना जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के पांडेयडीह बालू घाट की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुंशी ने थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी पांडेयडीह गांव निवासी विक्की पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित सुनील कुमार पांडेयडीह बालू घाट के ठेकेदार कुंदन सिंह का मुंशी बताया जाता है। 


अपराधियों ने सुनील के मोबाइल पर कॉल किया और पांच लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। सुनील ने जब अपराधी से नाम पूछा तो उसने अपना नाम शुभम उर्फ भूषण बताया। जिसके बाद 4 अपराधी बालू घाट पहुंचे और पोकलेन के ड्राइवर की पिटाई कर दी।