ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बिल्डर की पत्नी गिरफ्तार, घर पर बाइकर्स गैंग के सदस्यों को देती थी शरण

PATNA: पुलिस ने पटना के एक बिल्डर की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पत्नी पर आरोप है कि वह बाइकर्स गैंग के सदस्यों को अपने घर पर शरण देती थी. घर पर लगता

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पुलिस ने पटना के एक बिल्डर की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पत्नी पर आरोप है कि वह बाइकर्स गैंग के सदस्यों को अपने घर पर शरण देती थी. 

घर पर लगता था जमावड़ा

बताया जा रहा है कि बिल्डर विश्वजीत सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी के घर में रोज बाइकर्स गैंग के सदस्यों का जमावड़ा लगता था. महिला का बेटा भी बाइकर्स गैंग के साथ जुड़ा था. वह भी पटना में कई वारदात को अंजाम दे चुका है. 

बेटे ने लग्जरी कार से एक युवक को किया था अगवा

बिल्डर की पत्नी का बेटा मिशेल रंजन एक बाइकर्स गैंग का करीबी है. जनवरी माह में उसने अपने दोस्तों के साथ लग्जरी कार से अंकित नाम के युवक को अगवा कर लिया था. उसके बाद वह अपने घर पर लाया था. बाद में उससे महाराजा कामेश्वर कॉम्प्लेक्स में बंधक बनाकर पीटा था. फिर छोड़ दिया था. आरोपी के घऱ से पिस्टल और कारतूस बरामद मिला था. इस मामले की जांच भी पुलिस कर रही थी. लेकिन बिल्डर की पत्नी हर बात को पुलिस से छिपा रही थी. गिरफ्तारी के डर से बिल्डर फरार चल रहा है.