1st Bihar Published by: Updated May 27, 2022, 10:35:16 AM
- फ़ोटो
PATNA: राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ दो मामले में आरोप तय हो गए हैं। पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजद विधायक आनंद सिंह के खिलाफ चल रहे मामले पर सुनवाई करते हुए दो मामलों पर आरोप गठन किया है।
आपको बता दें कि सांसदों और विधायकों के मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने गुरुवार को विधायक अनंत सिंह के खिलाफ लंबित दो मामलों में आरोपों का गठन किया है। विशेष अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव ने खुली अदालत में विधायक को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया।
जिसके बाद विधायक अनंत सिंह ने तमाम आरोपों से इनकार किया है अदालत ने दोनों मामलों में आरोप तय करते हुए अभियोजन के अपने गवाह पेश करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि दोनों मामला राजधानी पटना के एसके पुरी थाने का एक कांड संख्या 404 /2013 और 301 /2014 का मामला है।