1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 26, 2019, 4:02:54 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां बगही धाम के बाबा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. बताया जाता है कि सीतामढ़ी के रीगा के बगही मठ के बाबा रामाज्ञा दास की आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. बता दें कि सीतामढ़ी में बगही धाम का पुराना इतिहास और यह आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है, बाबा रामज्ञा दास इस धाम के महंथ थे, जिनकी आज मौत हो गई. बाबा की मौत की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी के बगही धाम में शोक की लहर दौड़ गई है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट