ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार का नया मंत्रिमंडल घोषित: सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह सहित कई नेताओं को मंत्रालय की जिम्मेदारी, कुल 26 लोगों को मिली जगह Vijay Kumar Sinha Oath : मैं विजय कुमार सिन्हा… विजय सिन्हा दूसरी बार बनने जा रहे उपमुख्यमंत्री, लिया मंत्री पद की शपथ Nitish Kumar Oath Ceremony: PM मोदी पहुंचे पटना, नीतीश कुमार की 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ समारोह का होंगे गवाह Samrat Chaudhary Oath : मैं सम्राट चौधरी… सम्राट चौधरी ने दूसरी बार बनने जा रहे उपमुख्यमंत्री, लिया मंत्री पद की शपथ Nitish Kumar Oath : मैं नीतीश कुमार… नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, बिहार में बना नया राजनीतिक रिकॉर्ड Sanjay Singh Tiger: कौन हैं आरा के संजय सिंह टाइगर? जानें क्यों नीतीश कुमार और BJP ने दिखाया विश्वास Bihar Politics : नीतीश ने बिहार में रचा इतिहास: क्या अब देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे? Rama Nishad: कौन हैं रमा निषाद? जिन्हें नीतीश सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी Shreyasi Singh: कौन हैं बिहार की 'गोल्डन गर्ल' श्रेयसी सिंह? जिनकी नीतीश की नई कैबिनेट में हुई एंट्री, जानिए विधायक की पूरी कहानी Nitish Kumar Oath Ceremony : नीतीश कुमार का ऐतिहासिक शपथग्रहण आज, 50 मिनट के शुभ मुहूर्त में लेंगे शपथ

बड़ी खबर : पुलिस लाइन में महिला सिपाही की हत्या, पति ने मां-पत्नी और बच्चों की हत्या करके कर ली खुदकुशी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 13 Aug 2024 11:06:00 AM IST

बड़ी खबर :  पुलिस लाइन में महिला सिपाही की हत्या, पति ने मां-पत्नी और बच्चों की हत्या करके कर ली खुदकुशी

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार में भागलपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पुलिस लाइन में 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत के मामले से सनसनी फैली हुई है। यहां पुलिस लाइन के क्ववाटर्र से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिली है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। हर कोई इस घटना के पीछे की वजह फिलहाल आपसी कलह बता रहा है। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। इसके साथ ही आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी मौजूद हैं। यह लोग फिलहाल घटना के पीछे की वजह तलाशने में लगे हुए हैं। 


उधर, पुलिस की टीम फिलहाल किसी को भी घटनास्थल पर जाने से रोक रखा है। पुलिस लाइन में प्रवेश वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। इसके अलावा पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें महिला सिपाही के पति ने हत्या की बात को स्वीकारा है। चर्चा है कि सिपाही पत्नी सहित दो बच्चों और अपनी मां की हत्या कर युवक खुद फंदे से लटक गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में मृत महिला पुलिस की पहचान नीतू कुमारी( बक्सर की रहने वाली थी) के रूप में हुई है। यह अपने बैरक में पति के साथ उसकी सास व दो बच्चे थे। पति ने सिपाही पत्नी के साथ मां और दोनों बच्चे की हत्या के बाद खुद फांसी पर लटक गया।