Hindi News / news / बड़ी खबर: मालगाड़ी की तीन बोगियां हुईं बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

बड़ी खबर: मालगाड़ी की तीन बोगियां हुईं बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 08, 2023, 4:39:28 PM

बड़ी खबर: मालगाड़ी की तीन बोगियां हुईं बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

- फ़ोटो

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हुई हैं। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के मोहम्मदपुर स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। गिट्टी लदी मालगाड़ी की तीन बोगिया पलटने से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं। हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित है और कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं। गनीमत की बात है कि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल रेलवे ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने की कोशिश की जा रही है ताकि जल्द से जल्द परिचालन सामान्य हो सके।