ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

बढ़ते अपराध को लेकर RLJP का सरकार पर हमला, कहा- जनता राज में नहीं बच रही मां-बहनों की लाज

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। RLJP ने कहा है कि नीतीश कुमार के जनत

बढ़ते अपराध को लेकर RLJP का सरकार पर हमला, कहा- जनता राज में नहीं बच रही मां-बहनों की लाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। RLJP ने कहा है कि नीतीश कुमार के जनता राज में बिहार की मां-बेटियों की इज्जत नहीं बच पाएगी। राज्य में लगातार छेड़खानी और रेप की घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार को इन सबसे कोई मतलब नहीं रह गया है। राज्य के लोगों का पुलिस और प्रशासन से भरोसा उठ चुका है।


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार के जनता राज में बिहार की मां, बहनों की इज्जत, आबरू एवं लाज नहीं बच पा रही है। राज्य में छात्राओं के साथ खुलेआम छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। राज्य की पुलिस इन घटनाओं को रोक लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। उन्होंने वैशाली के जंदाहा में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, कैमूर में 15 वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या और नालंदा में लफंगों से परेशान छात्रा द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना की निंदा की है।


उन्होंने कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार राज्य में जनता राज का दावा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी उनके जनता राज को हर दिन चुनौती दे रहे हैं। बिहार में अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी, बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार पहले बिहार की जनता के प्रति अपने मुख्यमंत्री पद के धर्म का पालन करें।

टैग्स