Hindi News / news / बच्चे के सिर से उठ चुका था मां का साया.. घंटों लिपटकर सोया...

बच्चे के सिर से उठ चुका था मां का साया.. घंटों लिपटकर सोया रहा 5 साल का मासूम

1st Bihar Published by: Updated Aug 02, 2022, 4:35:45 PM

बच्चे के सिर से उठ चुका था मां का साया.. घंटों लिपटकर सोया रहा 5 साल का मासूम

- फ़ोटो

BHAGALPUR : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी घटना घटित हुई, जिसे सुनकर आपको रोना आ जाएगा. दरअसल, एक मासूम प्लेटफॉर्म पर अपनी मां के शरीर से ऐसे लिप्त हुआ था जैसे वो मां की ममता के आंचल तले खेल रहा हो. लेकिन, बच्चे को इसकी समझ नहीं रही होगी कि जिस मां के शरीर से वो लिपटा हुआ है, अब वो इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी है. 


जानकारी के मुताबिक, घटना भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की है. रविवार की रात एक महिला की मृत्यु हो चुकी थी. लेकिन इस बात से अंजन बच्चा अपनी मां के साथ लिपटकर सोया हुआ था. जब कुछ यात्रियों को इसपर नजर पड़ी तो लोगों ने जीआरपी को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची और बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया. जिसके बाद बच्चे का कोरोना टेस्ट कराया गया.


वहीं, इस मासूम बच्चे की मां के शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम चाइल्ड हेल्प डेस्क लेकर आई. बताया जाता है कि बच्चा कुछ बोल नहीं पाता है. इसलिए उसका नाम या बाकी जानकारी भी टीम को नहीं मिल पाई. जीआरपी का कहना है कि पांच साल का बच्चा कुपोषण का भी शिकार है.