1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 04, 2019, 11:25:03 AM
- फ़ोटो
NALANDA: बच्चा चोरी के आरोप में हो रही पिटाई की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन ना जाने कितने निर्दोषों की जान चली जाती है. ताजा मामला नालंदा जिले के चोरसुआ गांव का है. जहां बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक बुजुर्ग को पोल से बांध कर जमकर पीटा. दर्जनों लोगों ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की. भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने घटना का वीडियो बना कर उसे वायरल भी किया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस अगर समय पर नहीं पहुंचती तो शायद बुजुर्ग की जान भी चली जाती. पीड़ित पटना के खुशरुपुर निवासी बताए जा रहे हैं. नालंदा से राज की रिपोर्ट