ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

बाबा चौहरमल मेले का चिराग ने किया उद्घाटन, नीतीश पर साधा निशाना

NALANDA: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान आज बिहारशरीफ पहुंचे जहां कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले बाबा चौहरमल मेला का उन्होंने उद्घाटन किया

बाबा चौहरमल मेले का चिराग ने किया उद्घाटन, नीतीश पर साधा निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान आज बिहारशरीफ पहुंचे जहां कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले बाबा चौहरमल मेला का उन्होंने उद्घाटन किया। चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया और चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगाए। 


चिराग पासवान ने इस दौरान एक सभा को भी संबोधित किया। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने ही गठबंधन की पार्टी राजद पर निशाना साध रहे हैं। यह एक बार नहीं बार-बार ऐसा कर रहे हैं। जेडीयू का कार्यक्रम भीम संसद में नीतीश ने 2005 के पहले के बिहार की याद ताजा करवाई लेकिन राजद मौन बनी रही। 


चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार को यह जानकारी होनी चाहिए कि आज की स्थिति 2005 के पहले से भी बदत्तर है। आए दिन बिहार में हत्या, लूट, बलात्कार की घटना हो रही है। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं लेकिन इस पर सरकार का अंकुश नहीं है।   


टैग्स