ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बार बालाओं का डांस देखने गये युवक की सुबह मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ARWAL: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बोध बिगहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रिसेप्शन पार्टी में गये युवक की हत्या कर दी गयी। युवक ने रातभर बार बालाओं का डांस देख

बार बालाओं का डांस देखने गये युवक की सुबह मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL:  अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बोध बिगहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रिसेप्शन पार्टी में गये युवक की हत्या कर दी गयी। युवक ने रातभर बार बालाओं का डांस देखा और सुबह उसकी लाश समारोह स्थल से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार युवक को बाइक से कुचलकर मारा गया है।


बताया जाता है कि बोध बिगहा गांव निवासी मसूदन चौधरी के बेटे उत्तम कुमार की शादी का रिसेप्शन था। रिसेप्शन में खाने-पीने के इंतजाम के साथ-साथ महफिल को रंगीन बनाने के लिए बार बालाओं के डांस प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था। रिसेप्शन में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के सियारामपुर गांव निवासी डब्लू साव के 15 वर्षीय पुत्र श्रीकांत कुमार भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा था। मृतक अपने ननिहाल बोध बिगहा गांव निवासी स्व. भीखर साव के घर आया हुआ था।


 रिसेप्शन में खाना खाने के बाद वह नाच देखने चला गया और देर रात तक वह नाच देखते नजर आया लेकिन सुबह में वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जिस जगह पर नाच हो रही था वहां घरवाले उसे खोजने चले गये। परिजनों ने वहां देखा कि युवक बेसुध पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है और इस मामले की जांच की मांग की है। 


बता दें कि अरवल में पूरी रात नर्तकियों का अश्लील गानों पर डांस हुआ। इस दौरान डांसरों के साथ अश्लील हरकतें भी की गई। यह सब थाने से महज दो किलोमीटर दूर चलता रहा लेकिन इस प्रोग्राम की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। सुबह जब युवक की लाश मिली तब इलाके में हड़कंप मच गया तब पुलिस को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। 


रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता

बार बालाओं का डांस देखने गये युवक की सुबह मिली लाश, प… | FirstBihar