ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली : सुरक्षा में तैनात जवान की संदिग्ध मौत

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर अयोध्या से आ रही है, जहां नवनिर्मित राम मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया है। गोली लगने से मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के एक जवान की स

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली : सुरक्षा में तैनात जवान की संदिग्ध मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर अयोध्या से आ रही है, जहां नवनिर्मित राम मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया है। गोली लगने से मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के एक जवान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक हर दिन की तरह आज भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान गोली चलने के आवाज आई। इसके बाद वहां मौजूद लोग दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही गोली चलने की आवाज की तरफ जब सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो एक जवान को घायल अवस्था में पाया।


आनन-फानन में बेसुध पड़े एसएसएफ के जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान 25 वर्षीय शत्रुघ्न विश्वकर्मा के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।