ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

दागदार हुई पुलिस की वर्दी: डायल 112 के तीन जवान गिरफ्तार, रात के अंधेरे में कर रहे थे अवैध वसूली

ARA: भोजपुर में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का खेल काफी पुराना है। अवैध वसूली को लेकर पुलिस की वर्दी पहले भी कई बार दागदार हो चुकी है।अवैध वसूली के आरोप में जिले में पिछले तीन साल मे

दागदार हुई पुलिस की वर्दी: डायल 112 के तीन जवान गिरफ्तार, रात के अंधेरे में कर रहे थे अवैध वसूली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का खेल काफी पुराना है। अवैध वसूली को लेकर पुलिस की वर्दी पहले भी कई बार दागदार हो चुकी है।अवैध वसूली के आरोप में जिले में पिछले तीन साल में दारोगा समेत करीब एक दर्जन से अधिक पुलिस के जवान जेल भेजे जा चुके हैं बावजूद भोजपुर पुलिस के जवान अपनी आदतों से बाज नही आ रहे हैं। रविवार को पुलिस ने रात के अंधेरे में बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करते दो सिपाही और एक सैप जवान को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबित तीनों पुलिस जवानों की ड्यूटी डायल 112 में लगी थी। शनिवार की देर रात चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव के पास तीनों पुलिस जवान गाड़ी खड़ी कर बालू लदे ट्रकों के ड्राइवरों से अवैध वसूली कर रहे थे। एएसपी चंद्रप्रकाश पुलिस टीम के साथ रात्री गश्ती पर निकले थे, तभी उनकी नजर अवैध वसूली कर रहे जवानों पर पड़ी और उन्होंने ने तीनों जवानों को रंगेहाथ धर दबोचा।


गिरफ्तार जवानों में सैप हवलदार ड्राइवर रविशंकर सिंह, सिपाही शिव कुमार और विजय प्रसाद शामिल हैं। इनके बास से अवैध वसूली के 1030 रुपये भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।