1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 01, 2019, 10:46:12 PM
- फ़ोटो
GAYA: गया-डोभी सड़क मार्ग पर टेकुना फार्मा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. बेकाबू टैंकलॉरी और ऑटो के आमने सामने टक्कर हो गयी. जिसमें ऑटो सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. सड़क हादसे में दो की मौत घायलों को इलाज के लिए गया एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जिसकी जानकारी देते हुए बोधगया थाना पुलिस ने बताया की टैंकलॉरी डोभी की तरफ से आ रही थी, और ऑटो गया से बोधगया की ओर जा रही थी, इसी बीच टेकुना फार्म के पास दोनों के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी. जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गयी है.