ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

ऑटो और बाइक की ज़ोरदार टक्कर, दो की मौत, तीन लोग घायल

VAISHALI: खबर वैशाली जिले की है, जहां ऑटो और एक बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। घटना हाजीपुर जंदाहा NH 322 पर सलाह चौक के पास की है। आज यानी बुधवार को एक ऑटो और एक बाइक की सामने सामने टक्क

ऑटो और बाइक की ज़ोरदार टक्कर, दो की मौत, तीन लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली जिले की है, जहां ऑटो और एक बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। घटना हाजीपुर जंदाहा NH 322 पर सलाह चौक के पास की है। आज यानी बुधवार को एक ऑटो और एक बाइक की सामने सामने टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दो लोगों की मौत हो गई। घायल तीन लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया है।



स्थानीय लोगों ने मौके से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान रविश कुमार रोहुआ गांव के लाल बाबू राय के 25 साल के बेटे जबकि दूसरे की पहचान सलहा चखुर्दी के मोहन लाल राय के बेटे अस्मिन कुमार के रूप में हुई है। साथ ही उसके दोस्त बिदूपुर थानां क्षेत्र के पानापुर गांव के शालू कुमार है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। वहीं, दो लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 



इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जंदाहा थाना की पुलिस और सहदेई थाना की पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटा दिया गया है। पुलिस ने ऑटो और बाइक को जप्त कर लिया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता