ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

औरंगाबाद में बड़ा सड़क हादसा, कार के आमने- सामने की टक्कर में एक की मौत, 4 लोग हुए घायल

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग ट्रेफिक नियमों का अवहेलना कर रहे हैं।

औरंगाबाद में बड़ा सड़क हादसा, कार के आमने- सामने की टक्कर में एक की मौत, 4 लोग हुए घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग ट्रेफिक नियमों का अवहेलना कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक की जान चली गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिले के NH-139 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।  जहां पर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। यह घटना पटना औरंगाबाद पर दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है। इस घटना की मुख्य वजह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है। 


मृत युवक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है, यह कार का ड्राइवर बताया जा रहा है। यह अरंडा के रामपुर निवासी राम इकबाल सिंह के पुत्र बताया जा रहा  है। इसकी उम्र 18 वर्ष बताई जाती है,अन्य घायल 28 वर्षीय कल्लू कुमार और 20 वर्षीय रंजन कुमार रामपुर के ही बताए जाते हैं। बाकी लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। 


बताते चले कि, इस घटना में घायल सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है। वहीं, दूसरी गाड़ी में घायल लोगों के बारे में अभी कोई  सूचना नहीं आयी है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि घटना की सूचना है, लेकिन अन्य कोई विवरण उपलब्ध नहीं है. कोई भी व्यक्ति प्राथमिकी के लिए थाना नहीं पहुंचा है। दोनों घायल बेहोश हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।