Hindi News / news / पीएम मोदी को मिले उपहारों की शुरु हुई नीलामी, 2.5 लाख है सबसे...

पीएम मोदी को मिले उपहारों की शुरु हुई नीलामी, 2.5 लाख है सबसे महंगे उपहार की कीमत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किया जाएगा पैसा

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 14, 2019, 1:35:38 PM

पीएम मोदी को मिले उपहारों की शुरु हुई नीलामी, 2.5 लाख है सबसे महंगे उपहार की कीमत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किया जाएगा पैसा

- फ़ोटो

DELHI: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी शनिवार से शुरु हो गई है. यह नीलामी आगामी 3 अक्टूबर तक चलेगी. पीएम को मिले कुल 2 हजार 7सौ 72 उपहारों को नीलामी के लिए रखा गया है. इन उपहारों की कीमत दौ सौ रुपए से लेकर ढाई लाख रुपए तक रखी गई है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन उपहारों की खरीदारी से जो रुपए मिलेंगे उन्हें गंगा नदी को साफ करने के लिए चलायी जा रही योजना नमामि गंगे प्रोजेक्ट में लगाया जाएगा. बता दें कि विदेश दौरों और देश में ही पीएम से मिलने वाले लोगों ने जो उपहार प्रधानमंत्री को दिए हैं उन्हीं उपहारों को नीलामी के लिए रखा गया है.