ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

ATM बाबा को यूपी STF ने किया गिरफ्तार, सारण पुलिस की मदद से घर में घुसकर दबोचा

SARAN: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने सारण पुलिस की मदद से एटीएम तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा

ATM बाबा को यूपी STF ने किया गिरफ्तार, सारण पुलिस की मदद से घर में घुसकर दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने  सारण पुलिस की मदद से एटीएम तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा को बीती रात रिविलगंज थाना क्षेत्र के मोहब्बत परसा स्थित उसके  आवास से गिरफ्तार किया है। हालांकि इस संबंध में कुछ भी बताने से सहारन पुलिस ने इनकार किया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक गांव में पुलिस की गाड़ियों का काफिला पहुंचा और एटीएम बाबा के घर को चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने एटीएम बाबा को अपने साथ ले गई। 


बता दें कि लखनऊ के सुशांत लोक सिटी में बीते महीने एटीएम काटकर करीब 39 लाख़ रुपए निकाल लिया गया था। इस मामले में सारण जिले के करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें कई लोग नामजद थे। वही इस कांड का मुख्य सरगना सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल बाबा उर्फ एटीएम बाबा था। जिसे यूपी एसटीएफ ने लोकल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएम बाबा की तलाश लखनऊ पुलिस को काफी दिनों से थी। लखनऊ पुलिस ने एसटीएफ यूपी की मदद से सारण जिला स्थित मुख्य आरोपी के घर पर छापेमारी की और वहां से एटीएम बाबा को गिरफ्तार किया।