ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

भयानक हादसा : छठ पूजा कर लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. छठ पूजा कर लौट रहे 9 लोगों की भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ

भयानक हादसा : छठ पूजा कर लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. छठ पूजा कर लौट रहे 9 लोगों की भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ है. मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. 


घटना असम के करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुई. करीमगंज असम-त्रिपुरा बॉर्डर पर स्थित जिला है. बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके ऑटो रिक्शा से लौट रहे थे. तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 


करीमगंज थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. यह हादसा करीमगंज के बैठाखाल इलाके में हुई. जानकारी मिली है कि इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है. एक शव करीमगंज सिविल अस्पताल में पहुंच गया है. वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है. लोगों ने असम और त्रिपुरा रोड को बंद कर दिया. ऐसा अनुमान है कि मृतकों में चाय बागान में काम करने वाले लोग शामिल हैं.