ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

गर्मी लगी तो वेंटिलेटर का प्लग हटाकर चला दिया कूलर, मरीज की मौत

DESK : सरकारी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उस मरीज के परिजनों ने कूलर चलाने के लिए वेंटिलेटर का प्लग कथित तौर पर हटा दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. मामला

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  सरकारी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उस मरीज के परिजनों ने कूलर चलाने के लिए वेंटिलेटर का प्लग कथित तौर पर हटा दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. 

मामला राजस्थान के कोटा का है. बताया जा रहा है कोरोना संक्रमण के संदेह होने के बाद 40 साल के एक शख्स को 13 जून को महाराव भीम सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. 

उसके बाद शख्स को अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. जहां वार्ड में गर्मी को देखते हुए  परिजनों ने वहां कूलर लगा दिया. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जब कूलर लगाने के लिए कोई सॉकेट नहीं मिला तो परिजनों ने वेंटिलेटर का ही प्लग हटा दिया और कूलर लगा दिया. आधे घंटे बाद वेंटिलेटर की बिजली खत्म हो गई और मरीज की हालत खराब होने लगी तो परिजनों ने डॉक्टर को बताया. लेकिन डॉक्टर के आने के पहले ही मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया.

अस्पताल के अधीक्षक ने इस मामले को लेकर जांच टीम का गठन किया है. वहीं घटना के संबंध में अस्पताल के अन्य अधिकारियों ने कहा कि परिजनों ने कूलर लगाने की अनुमति नहीं ली.