ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

अश्लील गाना बजाने से मना करने पर पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

MADHUBANI : बिहार में भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर लगातार सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से लागतार एक्शन लिया जा रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला

अश्लील गाना बजाने से मना करने पर पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत कई  पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर लगातार सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से लागतार एक्शन लिया जा रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मधुबनी से निकल कर सामने आ रही है। जहां अश्लील गाना बजा रहे युवक को गाना बजाने से मना किया गया तो उपद्रवियों ने आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी  शुरू कर दी। इस पत्थरबाजी की घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी के हरलाखी के थानाध्यक्ष अनोज कुमार किसी केस के अनुसंधान में जयनगर गए थे। वहां से लौटने के क्रम में विशौल गांव के पास शादी कार्यक्रम में रथ पर अश्लील गाना बजाया जा रहा था। जिसके बाद वो वहां पहुंचे ओर अश्लील गाना बजाने से मना किया।  जिसके बाद कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने रथ को जब्त कर लिया।  उपद्रवियों के हमले से हरलाखी थाना के एसएचओ भी बुरी तरह से घायल हो गए। 


इस घटना में जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव में कराया गया। जख्मी पुलिसकर्मियों में हरलाखी थाना के थानाध्यक्ष अनोज कुमार, खिरहर थाना के थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, चौकीदार सुरेश राम सहित अन्य कई पुलिस कर्मी शामिल हैं।  इसके जवाब में  पुलिस के द्वारा हवाई फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है। 


इधर, पुलिस ने घटना में संलिप्त कई लोंगो को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन के ऊपर हुई पत्थरबाजी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही पूरे गांव में तनाव का महौल बना हुआ है। आपको बताते चलें कि, अश्लील गाना को लेकर पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया है।  इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय हैं।  वहीं, इस निर्देश के बाद हरलाखी थाना प्रशासन अश्लील गाना पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है।