ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

1615 उग्रवादियों ने CM के सामने किया सरेंडर, 178 हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक किया जमा

DESK: असम में एक साथ आज 1615 उग्रवादियों ने एक कार्यक्रम में सीएम सर्बानंद सोनोवाल के सामने सरेंडर किया है. इन उग्रवादियों ने 178 हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक भी जमा किय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: असम में एक साथ आज 1615 उग्रवादियों ने एक कार्यक्रम में सीएम सर्बानंद सोनोवाल के सामने सरेंडर किया है. इन उग्रवादियों ने 178 हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक भी जमा किया है. इससे पहले 23 जनवरी को भी 644 उग्रवादियों ने सरेंडर किया था. 

अलग-अलग गुट के है उग्रवादी

सरेंडर के बारे में बताया जा रहा है कि सभी असम के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन चार गुट के है. सरेंडर करने पर सोनोवाल ने कहा कि हम बोडो समझौते में कही बात को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा और इनका विकास होगा. 

सरकार के साथ समझौता

बताया जा रहा है कि नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड ने इस महीने सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया था. इसके अनुसार एनडीएफबी सरगना बी साओराईगवरा समेत सभी उग्रवादी हिंसक गतिविधियां रोकेंगे और सरकार के साथ शांति वार्ता में शामिल होंगे. केंद्र सरकार और राज्य सरकार अगले तीन साल तक बोडोलैंड क्षेत्र के विकास से लिए 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय पैकेज देने का फैसला लिया है.