ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

अरवल में भाकपा माले नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

ARWAL: अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो अपराधियों ने भाकपा माले नेता को गोलियों से भून डाला। घटना किंजर थाना क्षेत्र के इमामगंज-करपी पथ पर कोचहासा गांव के राइस मिल

अरवल में भाकपा माले नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो अपराधियों ने भाकपा माले नेता को गोलियों से भून डाला। घटना किंजर थाना क्षेत्र के इमामगंज-करपी पथ पर कोचहासा गांव के राइस मिल के पास की है जहां गोली मारकर सुनील कहार उर्फ सुनील चंद्रवंशी की हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। डीएसपी ने बताया कि सुनील कहार उर्फ सुनील चंद्रवंशी 90 के दशक में नक्सली एरिया कमांडर के रूप में चर्चित थे। अभी वो भाकपा माले पार्टी से जुड़े हुए थे।


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि करपी से घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान करपी थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा निवासी भाकपा नेता सुनील चंद्रवंशी के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया आपसी वर्चस्व को लेकर हत्या की बात सामने आई है। 


कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील चंद्रवंशी के दो बेटे हैं। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। अचानक शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।