ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

आरा में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, कुरकुरे लेने के बहाने दुकान पर आया था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

ARRAH: आरा में एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां आरोपी नाबालिग की दुकान से कुरकुरे लेने के बहाने घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना उदवंतन

आरा में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, कुरकुरे लेने के बहाने दुकान पर आया था आरोपी, पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां आरोपी नाबालिग की दुकान से कुरकुरे लेने के बहाने घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी का है।



कुरकुरे लेने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग से जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता दो महीने की गर्भवती भी है। जिसका मेडिकल जांच आरा सदर अस्पताल में कराया गया। परिजनों के मुताबिक जब पीड़िता अपने घर के दुकान पर बैठी थी। 


इसी दौरान शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव के रहने वाले सुरेश पासवान कुरकुरे लेने पीड़िता के दुकान पर आया और अकेला देख पीड़िता को घर के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता की दादी ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पीड़िता ने बताया की बीमारी के कारण उसके मामा-पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही एक छोटी बहन व एक छोटे भाई और दादी के साथ वह घर में अकेली रहती थी। रोजी रोटी के लिए अपने घर में एक छोटा सा किराना का दुकान दादी चलाती थी, जब दादी नहीं रहती तब वह दुकान पर बैठती थी। 


पीड़िता ने बताया की रानीसागर गांव के रहने वाला सुरेश पासवान अपने मामा के घर हमेशा आया करता था। जब भी अपने दुकान पर अकेली रहती थी, तब कुछ न कुछ समान लेने के बहाने दुकान पर आता था। कुछ दिन तक बहला फुसलाकर बात करता रहा, उसके बाद अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसने शादी करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। 


घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत भी किया गया। पंचायत में शादी कराने का वादा कर मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़िता के परिवारों पर आरोपी दबाव बनाने लगा। जिसके बाद पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई। 


पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया की शादी का झांसा देकर आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तब उसने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद यह मामला सामने आया है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच करा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।