ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

आरा के बेखौफ अपराधी: दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ये अपराधी पुलिस को भी चुनौती देने का काम क

आरा के बेखौफ अपराधी: दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ये अपराधी पुलिस को भी चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर का है जहां आपसी विवाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारी है। 


गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना सहार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।   


भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप जख्मी हो गया उसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहार बस स्टैंड की है। जहां घर से निकले एक 24 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी है। 


वहीं घायल युवक के पिता विनोद पासवान ने बताया कि मेरा बेटा शादी समारोह में जाने के लिए कपड़ा आयरन करवाने बाजार गया हुआ था। जिसके बाद एक युवक से गाली गलौज होने के बाद दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद हथियारबंद एक युवक ने उसके गर्दन में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल प्रिंस कुमार पासवान का इलाज कराया जा रहा है। 


वहीं घायल प्रिंस कुमार पासवान का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास कुमार सिंह ने बताया कि युवक के गर्दन के दाएं साइड गोली लगी है। जिससे गर्दन के कुछ हिस्से को काफी क्षति पहुंची है, और खून भी काफी बह गया है। ए नेगेटिव ब्लड की जरूरत है जिसकी व्यवस्था में हम लोग लगे हैं। युवक का कंडीशन ठीक नहीं है। वहीं अस्पताल में मौजूद घायल युवक प्रिंस के भाई ने बताया कि विशाल नामक युवक ने उसके भाई को गोली मारी है। जो चोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौरन डिहरी गांव का रहने वाला है। घायल युवक के भाई ने बताया कि मारपीट और हाथापाई के बाद उसने मेरे भाई को गोली मारा है। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता