ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

आरा में आरपीएफ की रेड, कई रेलवे टिकट के साथ अवैध कारोबारी गिरफ्तार

ARRAH: आरा में आरपीएफ ने छापेमारी कर अवैध रेलवे टिकट का कारोबार करने वाले दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रेलवे टिकट के दलाल का नाम गोलू बताया जा रहा है जिसे बड़हरा के मिल्

आरा में आरपीएफ की रेड, कई रेलवे टिकट के साथ अवैध कारोबारी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा में आरपीएफ ने छापेमारी कर अवैध रेलवे टिकट का कारोबार करने वाले दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रेलवे टिकट के दलाल का नाम गोलू बताया जा रहा है जिसे बड़हरा के मिल्ली गांव से आरपीएफ ने दबोचा है। गोलू नामक दलाल के पास से आरपीएफ ने कई रेलवे टिकट, कैश, लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान बरामद किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ को सूचना मिली थी कि आरा में अवैध रेल टिकट का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आरपीएफ जवान ग्राहक बनकर रेलवे टिकट बनाने एक दुकान में पहुंचे थे जहां से गोलू दलाल को गिरफ्तार किया गया। गोलू मुंबई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता सहित कई जगहों का टिकट यात्रियों को आसानी से उपलब्ध कराता था।


 इन टिकटों को वह ज्यादा दामों पर बेचा करता था। मजबुरीवश लोग उससे टिकट खरीदते थे। गोलू इस तरह रेलवे को चूना लगाते आ रहा था। वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी किसी ने दे दी। जिसके बाद आरपीएफ की टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया। 


आरपीएफ की टीम ने गोली को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कैश, टिकट, लैपटॉप, मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इस रैकेट में और भी कई लोग शामिल है। गोलू की निशानदेही पर उन सभी को भी पकड़ा जाएगा।