Hindi News / news / आरा में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली

आरा में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 04, 2019, 7:16:29 AM

आरा में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली

- फ़ोटो

ARA: आरा में अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. यहां अपराधियों ने एक पुजारी को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में अपराधियों ने पुजारी को गोली मारी है. गोली लगने से पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की है. वहीं घटना से नाराज लोगों ने हंगामा किया है. गुस्साए लोगों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट