Hindi News / news / भोजपुर में अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, लूट के दौरान घटना...

भोजपुर में अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, लूट के दौरान घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Dec 24, 2020, 7:24:51 AM

भोजपुर में अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, लूट के दौरान घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

ARA : भोजपुर जिले में सुबह सवेरे अपराधियों ने एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी है. जख्मी ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रक में लूटपाट करने के दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

घटना चांदी थाना इलाके में हुई है. जहां जलपुरा और अखगांव के बीच आज सुबह अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी. घायल ट्रक ड्राइवर सीतामढ़ी का रहने वाला है और वह सहार बालू घाट से ट्रक पर बालू लोड कर सीतामढ़ी के लिए निकला था.

लाठी-डंडे दिखाकर अपराधियों ने पहले ट्रक को रोका और उसके बाद पैसे की लूटपाट की बाद में ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी. घायल ट्रक ड्राइवर को सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है. पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुट गई है.