ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

आरा में पति ने किया पत्नी का मर्डर, छानबीन में जुटी पुलिस

ARA : बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त आरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. आरोपी प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त आरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. आरोपी पति ने महिला की गला दबाकर हत्या की है. ये आरोपी उसके मायके वालों ने लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के धनगाई थाना इलाके की है. जहां कुनई गांव एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान सोनाधारी चौधरी की पत्नी लिखन्ति देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक सोनाधारी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है. मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज़ के लिए आरोपी पति और उसके घरवाले कई दिनों से महिला को तंग कर रहे थे. उनकी मांग पूरी नहीं करने पर महिला को प्रताड़ित करते थे. दहेज़ के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है.


जगदीशपुर डीएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या की जांच चल रही है. पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.



रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता