1st Bihar Published by: KK Singh Updated May 04, 2020, 9:50:34 AM
- फ़ोटो
ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर आरा से है। जहां करंट लगने से बाप-बेटे की मौत हो गयी है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
आरा के चारपोखरी थाना के इटौर गांव में ये हादसा हुआ है। सब्जी के खेत में पटवन करने के दौरान ये हादसा हुआ है। दोनों पिता-पुत्र सब्जी के खेत में सिंचा कर रहे थे इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में गये। मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। करंट से मौत की खबर गांव में आग की तरह फैली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये।