ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

आरा में BJP नेता को मिली मर्डर की धमकी, मुखिया के बॉडीगार्ड की धमकी से दहशत में परिजन

ARA : बिहार में लॉकडाउन के दौरान क्रिमिनल भी एक्टिव हो गए हैं. पुलिसवालों के लिए एक तरह कोरोना संक्रमण तो दूसरी ओर क्राइम को रोकना बड़ी चुनौती हो गई है. हाल ही में भोजपुर में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में लॉकडाउन के दौरान क्रिमिनल भी एक्टिव हो गए हैं. पुलिसवालों के लिए एक तरह कोरोना संक्रमण तो दूसरी ओर क्राइम को रोकना बड़ी चुनौती हो गई है. हाल ही में भोजपुर में डबल मर्डर के बाद एक आर फिर से क्रिमिनलों ने भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी है. मुखिया के बॉडीगार्ड की ओर से धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता के परिजन दहशत में हैं.


मामला आरा नवादा थाना इलाके के गोढ़ना इलाके का है. जहां भाजपा नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि अमरेंद्र चौबे को एक क्रिमिनल ने मर्डर की धमकी दी है. क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता अमरेंद्र ने फर्स्ट बिहार की टीम को बताया कि सहर प्रखंड के किसी मुखिया के बॉडीगार्ड ने उनको फोन किया था. उसने फोन पर बत्तमीजी की और अपशब्द भी कहा. उन्होंने आगे बताया कि जान से मारने की भी उसने धमकी दी है.


जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता ने नवादा थाना में आवेदन दिया है. उनकी ओर से पुलिस को कॉल रिकार्डिंग और कॉल डिटेल्स भी उपलब्ध कराइ गई है. अमरेंद्र इससे पहले अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं. इसलिए हर कोई उनकी जान की सुरक्षा की अपील रहा है. भाजपा नेता की ओर से भोजपुर के पुलिस कप्तान और बिहार के डीजीपी को भी आवेदन की प्रतिलिपि सौंपी गई है. उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है.


आरा में BJP नेता को मिली मर्डर की धमकी, मुखिया के बॉडीगार्ड की धमकी से दहशत में परिजन

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता