Hindi News / news / आरा में अपराधियों ने किया मर्डर, घर के दरवाजे पर शख्स को मारी...

आरा में अपराधियों ने किया मर्डर, घर के दरवाजे पर शख्स को मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Dec 20, 2020, 8:33:24 AM

आरा में अपराधियों ने किया मर्डर, घर के दरवाजे पर शख्स को मारी गोली

- फ़ोटो

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है. अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना मुफस्सिल के जमीरा गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शख्स अपने घर के दरवाजे के पास बैठा हुआ था. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधी आए और उससे गोली मार दिया. गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही शख्स की मौत हो गई. 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनस्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि उसकी उम्र करीब 50 साल थी और वह जमीरा के वार्ड नंबर 6 में रहता था. यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने हत्या क्यों की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.