Hindi News / news / पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन पर टूट कर गिरा हाई टेंशन तार, आरा स्टेशन पर...

पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन पर टूट कर गिरा हाई टेंशन तार, आरा स्टेशन पर हुई घटना

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 06, 2019, 5:40:10 PM

पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन पर टूट कर गिरा हाई टेंशन तार, आरा स्टेशन पर हुई घटना

- फ़ोटो

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन पर हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया है. आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर यह घटना हुई है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. आरपीएफ और जीआरपी की मदद से बिजली काटकर सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया है. गाड़ी नंबर 513 अप पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन पटना स्टेशन से बक्सर जा रही थी. इसी दौरान आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर गाड़ी के ऊपर हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट