मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 16 Mar 2023 08:57:46 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में भले ही आने वाले कुछ दिनों के बाद शादी- विवाह पर रोक लग जाएगा। लेकिन, अभी जब शादियों का सीजन है तो अक्सर कोई न कोई अजीबोगरीब मामला सुनने को मिल जाता है। ऐसे में अब जो मामला सामने आया है वो बिहार के भागलपुर से जुड़ा हुआ है। जहां एक दूल्हा अपनी ही शादी में जाना भूल गया और उनके इंतजार में दुल्हन मंडप पर बैठी रही है। हद तो तब हो गई दूल्हे को अगले दिन याद आया की उसकी शादी होनी थी और जब वो अपने होने वाले ससुराल पहुंचा तो वहां जो माहौल बना वो तो अलग ही था।
दरअसल, बिहार के भागलपुर के सुलतानगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है कि हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां शराबबंदी वाले राज्य में शराब के नशे में एक दूल्हे राजा शादी करने के लिए जाना ही भूल गए और जब उसका नशा उतरा और होश आया तो दूसरे दिन शादी करने पहुंचा। लेकिन, लड़की ने ऐसे लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की के परिजन ने शादी के इंतजाम में हुए खर्च को वापस करने की मांग को लेकर लड़के व उसके साथ आये सहयोगी को बंधक बना कर रख लिया।इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गयी।
बताया जा रहा है कि, सुलतानगंज के एक गांव में धूमधाम से शादी की तैयारी की गयी थी। कहलगांव के अंतीचक गांव से बरात आती। लेकिन लड़का शादी के पहले ही शराब पीकर नशा में चूर हो गया और बरात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचा। इधर, लड़की के घर शादी की सारी तैयारी हो रही थी। जब देर रात बरात नहीं पहुंची तो लड़की के परिजन व्याकुल हो गये है।
इधर,लड़की के शादी से इंकार करने के बाद शादी के इंतजाम में खर्च हुई राशि की मांग लड़की के परिजन करने लगे। लड़का सहित सहयोगी को बंधक बना कर रख लिया। जिसके बाद कुछ सहयोगी राशि लाने कहलगांव गये। उसके बाद ग्रामीणस्तर पर समझौता करते हुए शादी की तैयारी में हुई खर्च का भुगतान लड़का पक्ष को करने का फैसला हुआ। इसके बाद बंधक बने दूल्हा और उनके सहयोगी को छोड़ने का निर्णय लिया गया है।