ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट

अपने ही सरकार में तबाह हैं महागठबंधन के नेता, घर के आगे से बाइक और ट्रैक्टर उड़ा ले गए चोर

PATNA : बिहार में आम तो आम खास लोग भी अब अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। अब तो उन्हें भी चोरी और छिनतई का डर सताने लगा। दरअसल, बिहार में वाहन चोरी की घटना तो लगातार सामन

अपने ही सरकार में तबाह हैं महागठबंधन के नेता, घर के आगे से बाइक और ट्रैक्टर उड़ा ले गए चोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आम तो आम खास लोग भी अब अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। अब तो उन्हें भी चोरी और छिनतई का डर सताने लगा। दरअसल, बिहार में वाहन चोरी की घटना तो लगातार सामने आती रही है। ऐसे में अब खास लोग भी वाहन चोर गिरोह के रडार पर हैं। सूबे के नेता लोग भी वाहन चोर के आतंक से तबाह हैं। उनके नाक के नीचे से ही वाहन की चोरी हो रही है। 


राजधानी पटना से दो मामले ऐसे सामने आए हैं जहां सत्ताधारी पार्टी के कद्दावर नेताओं के घर के सामने से वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। ये नाम बिहार में चौथे नंबर की पार्टी कांग्रेस के विधायक दल के नेता का है। बताया जा रहा है कि, सत्ताधारी दल कांग्रेस के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास के बाहर से बाइक चोरी कर ली गयी। यह चोरी उनके भागलपुर आवास से हुई है। अजीत शर्मा भागलपुर से विधायक भी हैं। वहीं बिल्कुल बीच शहरी इलाके में उनका आवास है। 


इसके साथ ही अब एक मामला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से जुड़ें हुए नेता का सामने आया है। मांझी के पार्टी के  जिलाध्यक्ष को वाहन चोर गिरोह ने निशाना बना लिया। किशनगंज शहर के कजलामनी स्थित हम पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ शाहजहां के आवास के बाहर खड़े ट्रैक्टर की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हम पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ शाहजहां के आवास के बाहर मो राशिद का ट्रैक्टर खड़ा था। जिसकी चोरी हो गयी। ट्रैक्टर चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसके बाद उन्होंने उन्होंने सदर थाना पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी है। 


इधर, घटना की जानकारी देते हुए हम पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ शाहजहां ने बताया कि ट्रैक्टर उनके घर का बाहर खड़ा था।  इस ममाले की जानकारी सदर थाना को दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि वे किशनगंज से बाहर हैं।