1st Bihar Published by: PRABHAT SHANKAR Updated May 17, 2022, 11:13:52 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र से सामने आ रही है, जहां साहेबगंज-देवरिया एसएच 74 पर बाइक सवार दो युवकों को एक बस ने कुचल दिया। घटना के बाद दोनों की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं बस का ड्राइवर बस को लेकर भागा और घटनास्थल से दूर देवरिया थाना के झपही देवी के पास बस को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद साहेबगंज पुलिस की सूचना पर देवरिया थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ बस कोलकत्ता जा रही थी। इसी दौरान साहेबगंज थाना इलाके के लोदिया मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और बीच सड़क पर दो शवों को रख दिया गया। इसके बाद साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बीच सड़क से हटवाया।
मृतक की पहचान कथैया थाना के रामपुर ठीकाहाँ के गोविंद कुंवर के बेटे निखिल कुमार के रुप में की गई है। हालांकि दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। साहेबगंज पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।