1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Dec 24, 2020, 1:02:28 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां अनियंत्रित होकर एक 40 फीट नीचे गिर गई. इस घटना में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है. मामला मोहम्मदपुर थाना के डुमरिया घाट का बताया जा रहा है.
वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. जानकारी के अनुसार एनएच 28 पर कई फीट गहरे खाई में अनियंत्रित होकर एक कार गिर गई. हादसे में जहां ड्राइवर के मौत हो गई है वहीं अभी भी कार के अन्दर लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है.