Hindi News / news / अनियंत्रित होकर दो ट्रैक्टर पलटे, कई लड़कियां घायल, एक की मौत

अनियंत्रित होकर दो ट्रैक्टर पलटे, कई लड़कियां घायल, एक की मौत

1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2020, 10:31:21 AM

अनियंत्रित होकर दो ट्रैक्टर पलटे, कई लड़कियां घायल, एक की मौत

- फ़ोटो

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अनियंत्रित होकर दो ट्रैक्टर पलट गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर एक दर्जन से अधिक लड़कियां सवार थीं जो पीड़िया पूजा से वापस लौट रही थी, इसी क्रम में यह दुर्घटना घटी. 


दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लड़कियां घायल बताई जा रही हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती करवा दिया गया है. वहीं इलाज के क्रम में एक लड़की की मौत हो गई. घटना विशम्भरपुर के फुलवरिया गांव की बताई जा रही है. 


घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ चल रही है. इधर मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है.