1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 12 Mar 2023 09:54:13 PM IST
- फ़ोटो
DESK: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि किरण रेड्डी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हो पायी है।
हालांकि इस बात की चर्चा हो रही थी कि किरण कुमार कांग्रेस पार्टी से किनारा कर सकते हैं जो आज सच साबित हो गया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इनके इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। किरण रेड्डी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बंटवारे के वक्त आंध्रप्रदेश के सीएम थे। 2010 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2014 में पार्टी से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया था। आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।