1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 05, 2019, 6:49:58 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी ख़बर अनंत सिंह से जुड़ी हुई आ रही है. वायरल ऑडियो टेप मामले में फंसे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अनंत सिंह का वॉयस सैंपल मैच हो गया है. वायरल ऑडियो में अनंत सिंह की ही आवाज है. आपको बता दें कि भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में अनंत सिंह का ऑडियो वॉयस सैंपल एफएसएल भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो गई है कि वायरल ऑडियो में जो आवाज है वो अनंत सिंह की ही है. आपको बता दें कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की वायरल ऑडियो वॉयस जांच की एफएसएल रिपोर्ट 34 दिन बाद लाल रंग के सीलबंद लिफाफे में पटना पुलिस को सौंपी गई थी.